रोजगार की तलाश : कैंपस प्लेसमेंट शिविर 28 अप्रैल को, निजी कंपनियों द्वारा होगा चयन


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
रोजगार की तलाश : कैंपस प्लेसमेंट शिविर 28 अप्रैल को, निजी कंपनियों द्वारा होगा चयन
  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner



रोजगार की तलाश : कैंपस प्लेसमेंट शिविर 28 अप्रैल को, निजी कंपनियों द्वारा होगा चयन

बीकानेर, 22 अप्रैल। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 28 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से रानी बाजार चौपड़ा कटला स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

इस शिविर का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
शिविर में बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी तथा रोजगार हेतु व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों पर प्राथमिक स्तर पर चयन प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी।

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
*****

विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्र बना दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीकानेर, 22 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वन विभाग एवं टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर रियान इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, जीसस एंड मैरी स्कूल एवं आरके पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक कला के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान उप वन संरक्षक लखन सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य एवं एकाग्रता के लिए मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना एवं उन्हें पृथ्वी संरक्षण के लिए प्रेरित करना हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध है।

सहायक वन संरक्षक डॉ. पूजा पंचारिया ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने एवं छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर रेंजर महावीर रुहिल, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पंकज पारिख, आरजे रोहित, डॉ. कपिल गोंबर रहे।

______

पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

करूणा टीम व स्काउट-गाइड की पहल, प्रकृति बचाने का आह्वान

बीकानेर, 22 अप्रैल। Earth Day (पृथ्वी दिवस) के अवसर पर स्थानीय शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, शीतला गेट के बाहर, बीकानेर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में विद्यालय की करूणा टीम तथा स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा “पृथ्वी पर हो रहे दुष्प्रभाव एवं उसके संरक्षण” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने बताया कि पृथ्वी दिवस वर्ष 1970 से मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना, प्रदूषण कम करना तथा पेड़-पौधों, जल एवं जीव-जंतुओं का संरक्षण करना है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की करूणा टीम द्वारा पशु-पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं।

प्रधानाध्यापक हनुमान छींपा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक का कम उपयोग तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जैसे कार्यों को दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

करूणा प्रभारी सौरभ बजाज ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करना आवश्यक है।

प्रतियोगिता के परिणामों में वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 व 10) में कल्पित कुमार दैया प्रथम एवं खेमचंद द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 7 व 8) में संध्या प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय तथा जानवी तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
___________

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों को निस्तारित करने का अंतिम अवसर
सात दिवस के भीतर निस्तारण न होने पर निरस्त हो जाएगा आवेदन

बीकानेर, 22 अप्रैल। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यार्थियों के स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों का सात दिवस में निस्तारण करना होगा।

सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 उत्तर मैट्रिक छात्रवृति पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार अनुसूचित जाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत आवदेनों की अत्यधिक संख्या शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यार्थियों के स्तर पर लंबित पाई गई है। जिस कारण पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृति का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है।

संयुक्त निदेशक ने बताया कि पोर्टल पर विद्यार्थियों के स्तर पर आक्षेप व अन्य कारणों से लंबित आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति कर, शिक्षण संस्थान को ऑनलाईन फॉरवर्ड करने तथा शिक्षण संस्थाओं को विद्यार्थियों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र आवेदन पत्रों को स्वीकृतकर्ता अधिकार तक ऑनलाईन फॉरवर्ड करने के लिए सात दिवस का समय दिया जाता है। यदि लंबित आवेदनों का सात दिवस में निस्तारण नहीं किया गया, तो इन आवदेनों को निरस्त कर दिया जाएगा।
*****

Comments

Popular posts from this blog

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक