145 (एक सौ पैंतालीस) सिंधी शिक्षा मित्रों का साक्षात्कार कार्यक्रम 25 और 26 अप्रैल को


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

145 (एक सौ पैंतालीस) सिंधी शिक्षा मित्रों का साक्षात्कार कार्यक्रम 25 और 26 अप्रैल को

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner


145 (एक सौ पैंतालीस) सिंधी शिक्षा मित्रों का साक्षात्कार कार्यक्रम 25 और 26 अप्रैल को


जयपुर- राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद,शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स (ग्रीष्मकालीन) की कक्षाओं का संचालन 15 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा,भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में क्रियाशील है।

न्यास के अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि आगामी 25 और 26 अप्रैल को इस सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स को संचालित करने के लिए राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा निर्धारित योग्यताधारी 145 सिंधी शिक्षकों का साक्षात्कार कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया जाएगा ।

संयोजक मंडल के नवल किशोर गुरनाणी ने बताया कि दि 25 और 26 अप्रैल को प्रातः 10 से 5 बजे तक साक्षात्कार कार्यक्रम माँ अम्बी देवी चावला सिंधु भवन, सेक्टर 3, मालवीय नगर जयपुर में आयोजित होगा।

संयोजक मंडल के डाॅ. प्रदीप गेहाणी ने बताया की साक्षात्कार कार्यक्रम में सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स योजना विस्तृत जानकारी देने हेतु कार्यशाला - परिचर्चा और अनुभव कथन कार्यक्रम भी होगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थाणी, गिरधारीलाल ज्ञानाणी,जय कुमार चंचलाणी, रमेश केवलाणी सहित अनेक शिक्षाविद् एवं अजमेर, अलवर, डूंगरपुर ,हनुमानगढ़, किशनगढ़ , किशनगढ़ बास, गुलाबपुरा, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर,खैरथल,निवाई, सवाईमाधोपुर,कोटा,पाली उदयपुर शहरों से सिन्धी शिक्षामित्र उपस्थित होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

भगवान शिव के रुद्रावतार हनुमान जी की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

जिमनास्टिक्स : राज्यस्तीय सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से दौसा में, बीकानेर में आयु वर्ग 14,12 एवं 10 वर्ष यहां सम्पर्क करें

अपरा एकादशी पर श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशेष श्रृंगार और सेवा व्यवस्थाओं ने मोहा मन मुझसे रूठना ना श्याम सांवरे, मेरी जिंदगी अब तेरे नाम सांवरे” भजनों से गूंजा श्याम मंदिर