व्यास कॉलोनी में महिलाओं ने देव दीपावली पर 1001 दीपकों की दीपमाला एवं गंगा आरती का भव्य आयोजन किया




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
6 नवंबर 2025 गुरुवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

व्यास कॉलोनी में महिलाओं ने देव दीपावली पर 1001 दीपकों की दीपमाला एवं गंगा आरती का भव्य आयोजन किया 


 

Khabaron Me Bikaner

व्यास कॉलोनी में महिलाओं ने देव दीपावली पर 1001 दीपकों की दीपमाला एवं गंगा आरती का भव्य आयोजन किया 

बीकानेर 5 अक्टूबर 2025 देव दीपावली के पावन अवसर पर कार्तिक माह की पुण्य वेला में आज महाराणा प्रताप पार्क, जय नारायण व्यास कॉलोनी की महिलाओं द्वारा 1001 दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा गंगा आरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
इस दिव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ जी को सादर आमंत्रित किया गया,उन्होंने सबको बधाई दी और कहा कि हमें अपने अंदर भी प्रेम सेवा समर्पण ईमानदारी सच्चाई शांति और अच्छे कर्मों से खुद को भी रोशन करें और अपनी आत्मा को इन सभी गुणों से प्रकाशित करें
जय नारायण व्यास कॉलोनी की सभी बहनों ने श्रद्धा, उल्लास और एकता के साथ सहभागिता कर वातावरण को अत्यंत मनोहर एवं श्रद्धामयी बना दिया।
इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सभी बहने शीला डांग जी, मंजुषा भास्कर,कौशल्या खत्री जी, राशि पाहुजा, सीमा, दिव्या तनेजा, रजनी कालड़ा, रीता तनेजा, संजू खत्री, नेहा डांग, निधि डांग, ममता, रेनू शर्मा, हेमा सिंह, सपना लेकर, कविता, सुमन, स्वीटी अरोड़ा, संतोष धीर, किरण अरोरा, हेमलता, डॉ. सोनिया गुप्ता, तनु मेहता, अंकिता गोंबर, स्नेहा अरोरा तथा अन्य सभी सहयोगी महिलाएँ धर्म, भक्ति और सेवा की सशक्त प्रेरणा बनीं।अंत में, आयोजन के सफल संचालन हेतु पंजाबी समाज सचिव गुरदयाल जी ने सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास