गोगामेडी मेला : रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाई, हनुमानगढ़–सादुलपुर-हनुमानगढ़ मेला स्पेशल रेलसेवा के संचालन दिवसों में बढ़ोतरी
Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart
गोगामेडी मेला : रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाई, हनुमानगढ़–सादुलपुर-हनुमानगढ़ मेला स्पेशल रेलसेवा के संचालन दिवसों में बढ़ोतरी
साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
रेलवे प्रशासन द्वारा गोगामेडी मेला हेतु संचालित हनुमानगढ़-सादुलपुर-हनुमानगढ़ रेल सेवा के संचालन दिवसों में बढ़ोतरी की जा रही है, साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार
1. गाडी संख्या 04743, हनुमानगढ-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 19.08.26 से 22.08.26 तक (04 ट्रिप) , दिनांक 24.08.26 से 27.08.26 तक (04 ट्रिप) एवं दिनांक 29.08.26 से 01.09.26 तक (04 ट्रिप) तक हनुमानगढ से..... शेष नीचे पढ़ें 👇
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi
.... 10.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04744, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल दिनांक 19.08.26 से 22.08.26 तक (04 ट्रिप) , दिनांक 24.08.26 से 27.08.26 तक (04 ट्रिप) एवं दिनांक 29.08.26 से 01.09.26 तक (04 ट्रिप) तक सादुलपुर से 16.25 बजे रवाना होकर 20.50 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हनुमानगढ टाउन, टीबी, एलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा व सिद्वमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बें होगें।
2. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 15.08.26 से 26.08.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 02.07 बजे आगमन एवं 02.09 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 15.08.26 से 25.08.26 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह गोगामेडी स्टेशन पर 00.27 बजे आगमन एवं 00.29 बजे प्रस्थान करेगी।
*गोगामेडी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओ का संचालन*
*श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा करेगी गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव*
रेलवे प्रषासन द्वारा गोगामेडी मेला में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए 06 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
*1. रेवाडी-गोगामेडी-रेवाडी प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल*
गाडी संख्या 04791, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 31.08.26 से 09.09.26 (10 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) रेवाडी से 06.15 बजे रवाना होकर 10.15 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04792, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 31.08.26 से 09.09.26 (10 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक गोगामेडी से 10.45 बजे रवाना होकर 16.50 बजे रेवाडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेन्द्रगढ, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होगें।
*2. रेवाडी-गोगामेडी-रेवाडी प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल*
गाडी संख्या 04795, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 30.08.26 से 09.09.26 (11 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 20.09.26 तक (03 ट्रिप) रेवाडी से 18.10 बजे रवाना होकर 23.10 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04796, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 30.08.26 से 09.09.26 (11 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 20.09.26 तक तक (03 ट्रिप) गोगामेडी से 23.40 बजे रवाना होकर 05.15 बजे रेवाडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेन्द्रगढ, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होगें।
*3. सादुलपुर-गोगामेडी-सादुलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल*
गाडी संख्या 04707, सादुलपुर-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 (30 ट्रिप) तक सादुलपुर से 11.35 बजे रवाना होकर 13.20 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04708, गोगामेडी-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 (30 ट्रिप) तक गोगामेडी से 14.40 बजे रवाना होकर 15.55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर व गोगामेड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 07 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बें होगें।
*4. सादुलपुर-गोगामेडी-सादुलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल*
गाडी संख्या 04709, सादुलपुर-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 29.08.26 से 26.09.26 तक (29 ट्रिप) तक सादुलपुर से मध्यरात्रि 00.10 बजे रवाना होकर 03.10 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04710, गोगामेडी-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 29.08.26 से 26.09.26 तक (29 ट्रिप) तक गोगामेडी से 04.20 बजे रवाना होकर 06.20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर व गोगामेड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 07 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बें होगें।
*नोट- (1) गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 तक सादुलपुर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।*
*(2) गाडी संख्या 54310, हिसार- दिल्ली रेलसेवा दिनांक 29.08.26 से 26.09.26 तक हिसार- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।*
*(3) गाडी संख्या 54315, रेवाडी-हिसार रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 तक सादुलपुर- हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।*
*(4) गाडी संख्या 54316, हिसार-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 तक हिसार- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।*
*5. हनुमानगढ-सादुलपुर-हनुमानगढ प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल*
गाडी संख्या 04743, हनुमानगढ-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 03.09.26 से 06.09.26 तक (04 ट्रिप) तक हनुमानगढ से 10.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04744, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल दिनांक 03.09.26 से 06.09.26 तक (04 ट्रिप) तक सादुलपुर से 16.25 बजे रवाना होकर 20.50 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हनुमानगढ टाउन, टीबी, एलनाबाद, नोहर,
गोगामेडी, तहसील भादरा व सिद्वमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बें होगें।
*6. श्रीगंगानगर-सादुलपुर-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल*
गाडी संख्या 04745, श्रीगंगानगर-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक श्रीगंगानगर से 08.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04746, सादुलपुर-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक सादुलपुर से 16.25 बजे रवाना होकर 22.55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बनवाली, सादुलशहर, धोलीपाल, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टीबी, एलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा व सिद्वमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बें होगें।
*गोगामेडी मेले के अवसर पर श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का अस्थाई ठहराव*
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 27.08.26 से 25.09.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 02.19 बजे आगमन एवं 02.21 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 26.08.26 से 24.09.26 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह गोगामेडी स्टेशन पर 00.27 बजे आगमन एवं 00.29 बजे प्रस्थान करेगी।
*बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सुप्रसिद्ध गोगामेडी मेले में व्यवस्थाओं को लेकर रेल अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता*
*मेले दौरान पर्याप्त संख्या में होंगी टिकट खिडकियाँ एवं M–UTS (मोबाइल अन रिजर्व टिकट* *सिस्टम से) मिलेंगी टिकटें*
*गोगामेडी व सादुलपुर स्टेशनों का किया निरीक्षण* *
*यात्री सुविधाओं, माल राजस्व वृद्धि एवं संरक्षित रेल संचालन पर दिया विशेष जोर*
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सोमवार (3.08.26) को सुप्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोगामेड़ी स्टेशन पर रेल अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की । बैठक में मेले की तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, सूचना एवं उद्घोषणा प्रणाली, आसानी से रेल टिकट की उपलब्धता सुनिश्चित करने ( टिकट खिडकी बढ़ाने ) तथा सुचारु रेल संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सहज यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।
अधिकारियों को रेलवे स्टेशन एवं मेला क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष सतर्कता बरतने एवं सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मंडल रेल प्रबन्धक ने मेले की मीटिंग के पश्चात गोगामेडी स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, टिकट बुकिंग कार्यालय, पैनल कक्ष सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अपने दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सादुलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन के पुनर्विकास का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। लगभग 18.70 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, प्रवेश एवं निकास मार्गों का पृथक्करण, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग, बुकिंग कार्यालय, रिटायरिंग रूम, नए शौचालय ब्लॉक तथा अन्य यात्री सुविधाओं का उन्नयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर एलईडी लाइटिंग, आकर्षक आर्टवर्क, दिव्यांगजन अनुकूल साइनेज, आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन एवं सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी स्थापित किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सादुलपुर स्टेशन पर लगभग 8.84 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसका लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 लाख रुपये की लागत से 40 किलोवाट का सोलर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, आवागमन अधिक सुगम होगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय कारीगरों एवं श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी तथा पर्यटन एवं स्थानीय हस्तशिल्प को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश माँझी, वरिष्ठ मंडल अभियंता आदित्य लेघा ( विद्युत सामान्य), वरिष्ठ मंडल अभियंता अमन अग्रवाल (दक्षिण), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) रण सिंह गोदारा, निजी सचिव धीरज थानवी सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे



Comments
Post a Comment