अब न्यू स्कूल कैबिनेट नव-आयाय स्थापित करने जैन पब्लिक स्कूल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

अब न्यू स्कूल कैबिनेट नव-आयाय स्थापित करने जैन पब्लिक स्कूल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

*खबरों में बीकानेर*
*Mohan Thanvi* 

Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi






अब न्यू स्कूल कैबिनेट नव-आयाय स्थापित करने जैन पब्लिक स्कूल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

एसजेपीएस: इन्वेस्टीचर सेरेमनी में हुआ विद्यार्थी परिषद का भव्य गठन

दिनांक: 14 अगस्त 2026, 

श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व की भावना तथा अनुशासित व्यक्तित्व के विकास के उद्देश्य से ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की नवगठित विद्यार्थी परिषद (स्कूल कैबिनेट) का गठन किया गया, जो विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय जैन सांड (प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी) का विद्यालय परिवार द्वारा मोतियों की माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री संजय जैन सांड ने कहा कि "नेतृत्व का वास्तविक अर्थ सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का निर्वहन है। विद्यार्थी जीवन में प्राप्त ऐसे अवसर व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होते हैं। विद्यार्थियों को सदैव अनुशासन,"उन्होंने नवचयनित परिषद सदस्यों को विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर ने विद्यार्थी को राष्ट्र का कर्णधार बताते हुए अनुशासनपूर्ण तरीके से कार्य करने का संदेश दिया। 

विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में से नलीन जैन एवं चार्वी बोथरा को जूनियर हेड बॉय एवं जूनियर हेड गर्ल तथा अभिषेक भंसाली एवं आरूषी धानुका को हेड बॉय एवं हेड गर्ल नियुक्त किया गया। सभी चयनित क्लब प्रतिनिधियों को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की नई यात्रा का शुभारंभ किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित परिषद सदस्यों को शपथ दिलाते हुए विद्यालय के गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु समर्पण, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

शाला सचिव सीए माणक जी कोचर ने विद्यार्थियों की कैबिनेट को उनके प्रथम अनुभव से सकारात्मक कार्य करते हुए भविष्य में राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की कामना करते हुए अतिथि महोदय का समारोह में आने एवं अपने अनुभव साझा करने के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

सीईओ सीमा जैन ने विद्यार्थी परिषद के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी नवचयनित विद्यार्थीगण से उत्कृष्ट कार्य परिणाम देने की आशा करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।

सफल संचालन शिक्षिका मोनिका तनेजा,गुंजन शर्मा,युक्ति कटारिया एवं कक्षा 9 की छात्रा भव्या चौहान व रिदा नाजमी द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

व्यंग्य को सामाजिक चेतना का स्वर देने वाले ‘विनोद’ को साहित्यकारों ने किया स्मरण

बीकानेर से इदौर पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ी, पदक जीतने का लक्ष्य

राजस्थान में वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटित करवाने का अभियान सभी जिलों में चलाएगा जार - श्याम मारू बीकानेर में हुई पत्रकारों की बैठक, लिए अहम निर्णय