पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित


पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित

Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi
Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित

जोधपुर। यूथ हॉस्टल, ग्रेटर रातानाडा, जोधपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया। सभा में देशभर से आए पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण, समस्याओं एवं उनके निराकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बीकानेर इकाई के संरक्षक कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेवा मेडल के सानिध्य में इकाई अध्यक्ष सार्जेंट तोड़ाराम गोलिया, इकाई सचिव सार्जेंट ओंकार सिंह भाटी, उपाध्यक्ष सूबेदार किशन सिंह शेखावत एवं सह सचिव सूबेदार गिरधर सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधि सभा में भाग लिया।

बीकानेर इकाई के संरक्षक कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेवा मेडल ने कहा कि इस प्रकार की पूर्व सैनिक प्रतिनिधि सभाओं का प्रतिवर्ष आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इन सभाओं के माध्यम से पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही, विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं और उनके कल्याण एवं सम्मान से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाना परिषद का प्रमुख दायित्व है। वार्षिक प्रतिनिधि सभा पूर्व सैनिकों के बीच संवाद, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Comments

Popular posts from this blog

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण का मील का पत्थर – अपूर्वा सिंह चौहान

छात्र-छात्राओं ने महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का जश्न मनाया

बीकानेर : शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई सुर्दशना नगर पार्क में जुटे देशभक्त