खाद्य मंत्री ने कालू में की जनसुनवाई, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नकोदेसर, रावासर और कालू में विकास कार्यों का लोकार्पण मंत्री गोदारा लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 12 अगस्त (बुधवार) को विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे
खाद्य मंत्री ने कालू में की जनसुनवाई, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
नकोदेसर, रावासर और कालू में विकास कार्यों का लोकार्पण
मंत्री गोदारा लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 12 अगस्त (बुधवार) को विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे
Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart
Flipkart : कैज़ुअल ब्लैक शर्ट । जींस पर या पेंट पर जंचते हैं यूथ ऐसी शर्ट पहनकर । यहां नीले अक्षरों पर क्लिक करें। आनलाइन खरीदारी करें Flipkart
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi
खाद्य मंत्री ने कालू में की जनसुनवाई, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
नकोदेसर, रावासर और कालू में विकास कार्यों का लोकार्पण
मंत्री गोदारा लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 12 अगस्त (बुधवार) को विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे
बीकानेर, 12 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को कालू ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।
मंत्री गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की डबल इंजन व्यवस्था का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक है, जब आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
कालू में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, चिकित्सा, शिक्षा, सिंचाई तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 55 मामलों को ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री श्री गोदारा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से एक-एक प्रकरण की जानकारी ली और अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि में कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इससे पहले मंत्री गोदारा ने नकोदेसर में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीवर लाइन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से गांव में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी तथा गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इससे ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और विभिन्न बीमारियों की आशंका भी कम होगी।
गोदारा ने रावासर में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के शुरू होने से स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा नियमित स्वास्थ्य परामर्श अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कालू में लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल प्रगति पथ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़क विकास किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होता है। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों की आवागमन सुविधा बेहतर होगी, कृषि उपज के परिवहन में आसानी आएगी तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मंत्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर निवेश किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों का निर्माण करना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
*खाद्य मंत्री सुमित गोदारा बुधवार को करेंगे करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास*
बीकानेर, 11 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 12 अगस्त (बुधवार) को विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
गोदारा बुधवार को प्रातः सुबह 11 बजे सुरनाणा में ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व कुजटी से सुरनाणा तथा सुरनाणा से लूणकरणसर तक सी.आर.आई.एफ. सड़क का शिलान्यास का करेंगे।
दोपहर 2.30 बजे चक 247 में नाथवाना से चक 247-1 एलकेडी तक 261.60 लाख रूपये से निर्मित 14 किलोमीटर लंबी सड़क के लोकार्पण करेंगे।
सायं 4 बजे 13 एलकेडी में 11 एलकेडी, 13 एलकेडी एवं 14 एलकेडी में 4 करोड़ 61 लाख रुपये से निर्मित खालों के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे लूणकरणसर में 10 लाख रुपये से विधायक कोटे में निर्मित वाटर वर्क्स की चारदीवारी का लोकार्पण करेंगे।
सायं 6 बजे लूणकरणसर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन एवं टेनिस कोर्ट, भ्रमण पथ, खेल मैदान निर्माण व अन्य कार्यों के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि के कार्यों का शिलान्यास करेंगे।



Comments
Post a Comment