भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शिवबाड़ी मण्डल मे जश्न कोटगेट सट्टा बाजार स्थित गणेश मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मिठाई बांटी

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शहरभर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया 


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi




भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शिवबाड़ी मण्डल मे जश्न
कोटगेट सट्टा बाजार स्थित गणेश मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मिठाई बांटी
*बंगाल की जीत ऐतिहासिक-अखिलेश प्रताप सिंह**

बीकानेर, भाजपा शिवबाड़ी मण्डल ने जय नारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति चौराहा पर एकत्रित हो कर बंगाल की ऐतिहासिक जीत और आसम, पॉन्डिचेरी में पुनः भाजपा सरकार के बनने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे चला कर खुशी का इजहार किया, इस अवसर पर लड्डू खिला कर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यकर्ताओ ने तीन जे सी बी में बैठ कर मूर्ति चौराहे से जे एन वी कॉलोनी में रैली निकाली और भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया 
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि बंगाल की जीत के लिए कार्यकर्ताओ ने अथक परिश्रम किया एक प्रचंड लहर ने ममता बनर्जी के किले को ढहा दिया, इस विजय को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह अबड्सर, महामंत्री पुखराज स्वामी, दिनेश मोदी, उपाध्यक्ष खुशाल बारासा, राजेन्द्र भाटी, अजय कसेरा, लक्ष्मण सारस्वत, धीरज स्वामी, अरुण जैन, डॉ सिद्धार्थ असवाल, शीश राम खिलेरी, प्रवीण गोयल, शैलेन्द्र शर्म, नरेश सरवाल, अरुण चम, पार्षद संजय गुप्ता, उर्मिला गोयल, मधुरिमा सिंह सुषमा बिस्सा, मधुरिमा सिंह, नूतन खत्री, कविता यादव, कामिनी भोजक, मंजूषा भास्कर, प्रोमिला गौतम, सीमा सिंह, मीनू सोनी, करुणा गुप्ता, दिनेश महिर्षि, अनिल शुक्ला,हिमांशु शर्मा, दीपक शर्मा, सोहन लाल चांवरिया, जगदीश सोलंकी, गोविंद भार्गव, साकेत शर्मा, धन्नु कल्ला, संजय परीक, किशन प्रजापत, अयूब कायमखानी, प्रवीण घई,


बंगाल, असम मं भाजपा की जीत पर प्रसन्नता जताई, मिठाई बाँटी
बीकानेर। 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर ऐतिहासिक जीत दजऱ् करने व असम में भाजपा सरकार की लगातार शानदार जीत पर भाजपा सदस्य शंकर सेवग ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व कुशल चुनाव प्रबन्धन के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के सुशासन पर विश्वास जताते हुए बंगाल व असम की जनता ने अपार बहुमत प्रदान कर पूरे देश को संदेश दे दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ही देश के चहुँमुखी विकास में सक्षम है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की जीत पर शंकर सेवग ने कोटगेट सट्टा बाजार स्थित गणेश मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मिठाई बांटी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर का युवा पत्रकार सुमित शर्मा 'पॉजिटिव जर्नलिज्म अवार्ड' से सम्मानित, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo

सात करोड़ का सोना हड़पने वालों को नहीं पकड़ पाई पुलिस,परिवादी परेशान