विद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरित

विद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित
आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरित


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


विद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित
आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरित
जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर मनोज दीक्षित, 7th राज बटालियन के कर्नल नारायण सिंह सीओ एनसीसी आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आदित्य स्वामी एवं आरएसवी स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया। आरएसवी स्पोर्ट्स अकैडमी के राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की। कक्षा 9 एवं 11 में शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
प्रोफेसर दीक्षित ने अपने संबोधन में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि विद्यार्थियों में कौशल वर्धन किया जाए। विद्यार्थी की रुचियां को पहचानते हुए अभिभावक एवं शिक्षक उसके अनुसार प्रोत्साहन प्रदान करें। आज की बदलती परिस्थितियों में जिन भी विद्यार्थियों ने किसी प्रकार के कौशल में महारत हासिल की है उन्हे अधिक अवसर प्राप्त होंगे। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहन दिए जाने के लिए भी उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। कर्नल नारायण सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में आज हमें समय की मांग को पहचानना होगा तथा समय के साथ आगे बढ़ना होगा भविष्य में जिन क्षेत्रों में विस्तार की संभावना है उन्हीं क्षेत्रों में विशिष्ट योग्यता हासिल करनी होगी जिससे हमारे लिए अधिक संभावनाएं उत्पन्न हो सके। उन्होंने भारतीय सेना का उदाहरण देते हुए बताया कि आज की परिस्थितियों में युद्ध की स्थितियां भी बदल गई है अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप को इन नवीन परिस्थितियों के अनुकूल ढालना होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपने कौशल को विकसित करना होगा। अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने स्वागत किया। सीईओ आदित्य स्वामी ने आभार व्यक्त करते हुए अपने धन्यवाद भाषण में कहा कि विद्यालय समूह सदैव अपने विद्यार्थियों को नवीनतम संसाधन प्रदान करता है तथा शिक्षा के नवाचारों, खेलो एवं अन्य क्षेत्रों में बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर डॉ. पुनीत चोपड़ा, सेकेंडरी विंग कोऑर्डिनेटर नीलू सोलंकी, एनसीसी प्रभारी विनय कुमार विश्नोई ने कार्यक्रम की व्यवस्था को बनाया तथा कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न