स्वास्थ्य, एकता और विरासत” थीम पर वॉकाथॉन

स्वास्थ्य, एकता और विरासत” थीम पर वॉकाथॉन 



Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


स्वास्थ्य, एकता और विरासत” थीम पर वॉकाथॉन 

"आकाशवाणी माना रहा है अपने 90 वर्ष की गौरवगाथा"
भव्य वॉकाथॉन का आयोजन - बीकानेर, 8 मई 2026। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने (1936-2026) के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह आकाशवाणी बीकानेर द्वारा आयोजित वॉकाथॉन
सुबह 6ः15 बजे डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के पास स्थित आकाशवाणी केंद्र से शुरू हुई। 
आकाशवाणी बीकानेर के रामजी लाल असवाल उप महानिदेशक अभियांत्रिकी और क्लस्टर प्रमुख ने इस वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  गिरधारी राम बाटन सहायक निदेशक अभियांत्रिकी, अमित सिंह सहायक निदेशक कार्यक्रम, मीनाक्षी मलिक सहायक निदेशक कार्यक्रम, श्रवण कुमार रेगर सहायक निदेशक अभियांत्रिकी, सूरतगढ़ ने भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में पधारे।
वॉकाथॉन  जूनागढ़ किले के आगे से होते हुए वापिस आकाशवाणी केंद्र पहुंची यहाँ प्रतिभागियों को आकाशवाणी के गौरवपूर्ण 90 की याद दिलाता मेडल प्रदान किया गया।
“स्वास्थ्य, एकता और विरासत” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में आकाशवाणी स्टॉफ, आकस्मिक कलाकारों , आम नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न