सम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावक श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले प्राइमरी एवं मिडल विंग के विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

सम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावक
श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले प्राइमरी एवं मिडल विंग के विद्यार्थियों का किया गया सम्मान


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi



सम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावक
श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले प्राइमरी एवं मिडल विंग के विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आज सत्र 2025-26 में प्री प्राइमरी, प्राइमरी एंव मिडल विंग में अपनी कक्षानुसार श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी मंच पर आकर गौरवान्वित अनुभव कर रहे थे।
डॉ. नितिन बंसल वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी-राजस्थान ओरिएंटल इंस्टिट्यूट,
प्रोफेसर उज्जवल गोस्वामी एचओडी संस्कृत-महारानी सुदर्शना कॉलेज, कीर्ति बंसल उप प्रधानाचार्य राजकीय सादुल सीनियर सेकंडरी विद्यालय, रविंद्र भटनागर प्रधानाचार्य आरएसवी, कोऑर्डिनेटर लोकेश शर्मा,श्वेता दाधीच, निशा शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। नितिन बंसल एवं कीर्ति बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारण करके इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थी जीवन में विद्यालय के महत्व को भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्पष्ट किया। डॉ. उज्जवल गोस्वामी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि अध्ययन ही जीवन में आगे बढ़ा सकता है संस्कार भी इस क्षेत्र में अपनी विशिष्ट भूमिका रखते हैं अतः विद्यार्थी को अपने संस्कारों से परिचित कराना अभिभावकों का प्रथम कर्तव्य है। प्राचार्य भटनागर ने अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सफल जीवन ही विद्यालय का प्रथम उद्देश्य है तथा मुस्कुराता बालपन ही सफलता की पहचान है। कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा ने किया।
संवाद प्रेषक
रविंद्र भटनागर

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न