भाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व देरासर सतीश पूनिया व ज्योति मिर्धा होंगी शामिल : श्याम पंचारिया

भाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व देरासर

सतीश पूनिया व ज्योति मिर्धा होंगी शामिल : श्याम पंचारिया


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


भाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व देरासर

सतीश पूनिया व ज्योति मिर्धा होंगी शामिल : श्याम पंचारिया

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी की ग्राम विकास यात्रा के तहत कल 9 मई को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ग्राम विकास यात्रा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि ग्राम विकास यात्रा का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कल सुबह 11 बजे देरासर ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में सतीश पूनिया एवं ज्योति मिर्धा शामिल होंगे। इसके पश्चात सांय 5 बजे पेमासर ग्राम में आयोजित ग्राम विकास यात्रा कार्यक्रम में भी दोनों नेता सहभागिता करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण का मील का पत्थर – अपूर्वा सिंह चौहान

छात्र-छात्राओं ने महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत का जश्न मनाया

बीकानेर : शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई सुर्दशना नगर पार्क में जुटे देशभक्त