बीकानेर में रांका-मेघवाल ने बनाई झालमुड़ी, खिलाए रसगुल्ले बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी, जीत का स्वाद पूरे भारत पर चढ़ा : महावीर रांका बंगाल की जनता का दीदी को गुड बाय, अब सुशासन की बारी : रविशेखर मेघवाल बंगाल जीत का जश्न :

बीकानेर में रांका-मेघवाल ने बनाई झालमुड़ी, खिलाए रसगुल्ले
बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी, जीत का स्वाद पूरे भारत पर चढ़ा : महावीर रांका
बंगाल की जनता का दीदी को गुड बाय, अब सुशासन की बारी : रविशेखर मेघवाल
बंगाल जीत का जश्न : 


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


बीकानेर में रांका-मेघवाल ने बनाई झालमुड़ी, खिलाए रसगुल्ले
बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी, जीत का स्वाद पूरे भारत पर चढ़ा : महावीर रांका
बंगाल की जनता का दीदी को गुड बाय, अब सुशासन की बारी : रविशेखर मेघवाल
बंगाल जीत का जश्न : 
बीकानेर। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने पर बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जश्न का विशेष उत्साह केईएम रोड पर देखने को मिला जहां यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका एवं भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने स्टाल लगाकर झालमुड़ी, भेलपुड़ी, रसगुल्ले, लड्डू, चाय और जल सेवा वितरित की। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि महावीर रांका एवं रविशेखर मेघवाल दोनों ने झालमुड़ी बनाकर लोगों को खिलाई वहीं रसगुल्ला से मुंह मीठा करवा कर भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशियां जताई। जश्न समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि अधर्म को हराकर धर्म ने ध्वज लहराया है, अब बंगाल में बदलाव का दौर आया है। बंगाल की जनता ने दीदी को गुडबाय बोल दिया है अब सुशासन का दौर आएगा। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी के सुशासन की जीत है। अब बंगाल भी डबल इंजन की सरकार में विकास के पहिए पर दौड़ेगा। रांका ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी है। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में भी झालमुड़ी के साथ बीजेपी का स्वाद चढ़ेगा। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि जश्न के दौरान युधिष्ठर सिंह भाटी, एडवाइकेट विक्रम सिंह राजपुरोहित, ललित राठौड़, पंकज गहलोत, धीरज रांका, बजरंग सिंह शेखावत, शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, लक्की पंवार, महावीर प्रसाद शर्मा, धनराज जाखड़, अमर खंडेलवाल, राजेन्द्र व्यास, राजेंद्र चौहान, सुनील मिढ़ा, महेन्द्र सुगंध, दुर्गेश गाबा, नानू, झ्ंावरलाल गहलोत, जितेंद्र आचार्य, दाऊलाल छंगाणी, घनश्याम जाजड़ा, नरेन्द्र चंचल, आनन्द अग्रवाल, विजय सेठिया, संजय स्वामी, नरेन्द्र भादाणी एवं प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर के नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन

अब न्यू स्कूल कैबिनेट नव-आयाय स्थापित करने जैन पब्लिक स्कूल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी