लूणकरणसर के बम्बलू और जैतपुर में बनेंगे अटल प्रगति पथ, आमजन को मिलेगी राहत विकास को मिलेगा नया आयाम: खाद्य मंत्री गोदारा


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

लूणकरणसर के बम्बलू और जैतपुर में बनेंगे अटल प्रगति पथ, आमजन को मिलेगी राहत

विकास को मिलेगा नया आयाम: खाद्य मंत्री गोदारा


  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner



लूणकरणसर के बम्बलू और जैतपुर में बनेंगे अटल प्रगति पथ, आमजन को मिलेगी राहत

विकास को मिलेगा नया आयाम: खाद्य मंत्री गोदारा

बीकानेर, 30 अप्रैल। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की अनुपालना में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के बम्बलू और जैतपुर गांवों के लिए अटल प्रगति पथ के दो महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि बम्बलू गांव में 2.5 किमी मार्ग को अटल प्रगति पथ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 2 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इसी प्रकार जैतपुर गांव में भी प्रमुख 2 किमी मार्ग को अटल प्रगति पथ के रूप में विकसित किया जाएगा, जिस पर भी 2 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

उन्होंने बताया कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, आवागमन में लगने वाला समय कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

मंत्री श्री गोदारा ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने गत ढाई वर्षों में क्षेत्र में अनेक सौगातें दी हैं। जिनसे आमजन को राहत मिली है।
यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर)

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo