वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 जयंती क्षत्रिय सभा द्वारा 9 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 जयंती क्षत्रिय सभा द्वारा 9 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी 


Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 जयंती क्षत्रिय सभा द्वारा 9 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी 

 बीकानेर 7 मई 2026 गुरुवार 

 क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा हिंदुआ सूरज, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया की 486 जयंती स्थानीय बिदासर हाउस में सर्व समाज के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी । 
सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया की इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पवन वीर सिंह राठौड़, जनरल मैनेजर,( ऑपरेशन ) सी एम मूंधडा मेमोरियल हॉस्पिटल, बीकानेर होंगे एवं मुख्य वक्ता के रूप में ओंकार सिंह मोरखाना, शिक्षाविद् , महाराणा प्रताप पर अपना ओजस्वी उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे । 
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि 9 मई को 5:30 बजे स्थानीय बीदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ , बीकानेर में इस भव्य समारोह में क्षत्रिय समाज के अलावा सर्व समाज के नागरिकों को मातृ शक्ति , छात्र एवं छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है । 

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न