सिंधी भाषा में 3000 चिकित्सा शब्दावली तैयार सभी विशेषज्ञों को दिया प्रशस्ति पत्र
5 दिवसीय ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
Khabaron Me Bikaner
धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति
*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर
✒️@Mohan Thanvi
प्रथम चरण में सिंधी भाषा में 3000 चिकित्सा शब्दावली तैयार सभी विशेषज्ञों को दिया प्रशस्ति पत्र
5 दिवसीय ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
अजमेर । 09.05.2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT), नई दिल्ली द्वारा
जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में
भारतीय भाषाओं में उच्च शिक्षा, चिकित्सा एवं तकनीकी ज्ञान को सशक्त बनाने की दिशा आयोजित वर्कशॉप का आज समापन हुआ। प्रथम चरण में 3,000 महत्वपूर्ण अंग्रेजी हिंदी तकनीकी शब्दों की सिंधी भाषा में शब्दावली तैयार हो गई है ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपीसी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज भेरवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य में सीपीसी राजकीय महाविद्यालय के सिंधी विभाग के वर्तमान और पूर्व विशेषज्ञ भी डॉक्टर्स के साथ शामिल रहे हैं इसकी उन्हें बेहद खुशी है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य अनिल सांवरिया ने सबको बधाई देते हुए कहा कि मां भी सिंधी आयां । अजमेर का इतिहास वैसे भी गौरवशाली रहा है और सिंधी समाज के देश-विदेश में अभूतपूर्व योगदान की जितनी सराहना की जाए वह कम है । शब्दावली आयाेग नई दिल्ली से जय सिंह रावत, सहायक निदेशक एवं योजना प्रभारी अधिकारी ने कहा की सभी ने बड़ी तल्लीनता से कार्य किया है और इस स्पीड में निश्चित रूप से एक साल में हम 40000 शब्दावली तैयार कर लेंगे ।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ दीपा थदानी ने व्यवस्था संभाली । डॉ अरविंद खरे, डॉ जीसी मीणा, डॉ कमलेश तनवानी, डॉ जयराम रावतानी, डॉ लाल थदानी ने भी संबोधित करते हुए इस अभूतपूर्व कार्य में अपने-अपने अनुभव सुनाए । कार्यक्रम संचालक डॉ ज्योत्सना चांदवानी ने कहा कि शब्दावली के निर्माण कार्य को मैं कभी नहीं भूल सकती । विशेषज्ञों को पांचो दिन सबको सिंधी व्यंजन और मिठाई खाने को मिली जो कार्यशाला की विशेषता रही । इसके लिए सबने डॉ दीपा डॉ पुष्पा डोडानी को बधाई दी । सभी अतिथियों का झूलेलाल की पखड़ और पौधा देकर स्वागत किया गया ।
मंचासीन अतिथियों ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए डॉ गुरुदास खिलनानी, पूर्व डीन गुजरात अडानी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भुज, डॉ जयराम रावतानी प्रोफेसर मारवाड़ यूनिवर्सिटी जोधपुर, डॉ. कमलेश तनवानी अतिरिक्त प्रधानाचार्य और प्रोफेसर, बायोकैमिस्ट्री विभाग, डॉ. महेंद्र खन्ना सहायक प्रोफेसर पीएसएम,डॉ ज्योत्सना चांदवानी सह आचार्य माइक्रोबायोलॉजी, डॉ लाल थदानी रिटायर्ड डिप्टी सीएमएचओ, डॉ. मनोहर गुरनानी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. माया गुरनानी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, भाषा विशेषज्ञों में एस.पी.सी. राजकीय महाविद्यालय से डॉ. चंदर प्रकाश दादलानी विभागाध्यक्ष, सिंधी विभाग, डॉ. हासो दादलानी सेवानिवृत्त प्रोफेसर, डॉ. परमेश्वरी पमनानी सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पुष्पा कोडवानी तथा श्री सुरेश श्रीचंदानी सिंधी (देवनागरी लिपि) डेटा विशेषज्ञ को शब्दावली आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । डॉ महेंद्र खन्ना ने सबका आभार व्यक्त किया और डॉक्टर ज्योत्सना चंदवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।




