मुरलीधर व्यास कॉलोनी में भूमाफियाओं का कब्जा, सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ा हादसों का खतरा तुलसी कुटीर मंदिर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन, 25 मई से कथा महोत्सव शुरू

तुलसी कुटीर मंदिर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन, 25 मई से कथा महोत्सव शुरू

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में भूमाफियाओं का कब्जा, सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ा हादसों का खतरा




Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


तुलसी कुटीर मंदिर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन, 25 मई से कथा महोत्सव शुरू

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में भूमाफियाओं का कब्जा, सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ा हादसों का खतरा

बीकानेर। रथखाना कॉलोनी स्थित पंचायत भवन में 25 मई से आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विधिवत विमोचन तुलसी कुटीर मंदिर प्रांगण में धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया। बैनर विमोचन समारोह में तुलसी कुटीर मंदिर के पुजारी बंशीधर, प्रदीप चतुर्वेदी, शिवशंकर मोदी, गौरीशंकर मोदी, लक्ष्मण, तुलसी कुटीर सत्संग समिति के सभी सदस्य तथा कथा आयोजनकर्ता भारत भूषण खत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ कथा आयोजन के सफल संचालन की कामना की गई। इस अवसर पर कथा आयोजनकर्ता भारत भूषण खत्री ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों के प्रसार का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और भक्ति भाव का संचार होता है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक जागृति को बढ़ावा देना है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ सके। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रसंगों, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा।
समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को श्रीमद् भागवत कथा में सपरिवार पधारने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में भूमाफियाओं का कब्जा, सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ा हादसों का खतरा
बीकानेर। शहर की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में शुमार मुरलीधर व्यास कॉलोनी इन दिनों अतिक्रमण और भूमाफियाओं की गतिविधियों के कारण गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम कब्जे किए जा रहे हैं, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते भूमाफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
कॉलोनी के थर्ड डी सेक्टर की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। यहां कई स्थानों पर लोगों ने सार्वजनिक जमीन और सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया है। हालत यह है कि कुछ लोगों ने सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रास्ते को संकरा बना दिया है। यह सड़क शहर और आसपास के गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां दिनभर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों और उगी झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क के मोड़ों पर दृश्यता कम होने से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। पिछले एक माह में अंधे मोड़ों पर आधा दर्जन से अधिक बाइक चालकों की आमने-सामने भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि एक कब्जाधारी ने अपने मकान के आगे लोहे के बड़े-बड़े पिलर लगाकर सार्वजनिक स्थान पर कब्जा कर लिया है। इससे गली में रहने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन पहले भी इस स्थान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से कब्जा कर लिया गया। इधर, कॉलोनी के कई खाली प्लॉटों और सार्वजनिक जगहों पर गोबर और अन्य सामग्री डालकर कब्जे किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क के किनारों पर 20 से 30 फीट तक अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो कॉलोनी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है और किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न