सीधी भर्ती परीक्षा शनि-रवि को : अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों और अन्य कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026

सीधी भर्ती परीक्षा शनि-रवि को : अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों और अन्य कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही 

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026

Khabaron Me Bikaner

धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi


सीधी भर्ती परीक्षा शनि-रवि को : अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों और अन्य कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही 

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026

बीकानेर, 8 मई। शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 में अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों और परीक्षा कार्य से जुड़े कार्मिकों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

परीक्षा समन्वयक तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर)  रमेश देव ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 और 10 मई को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न कार्मिकों को वीक्षक नियुक्त किया गया है। अनेक केंद्रों पर वीक्षण कार्य के लिए नियुक्त शिक्षकों/ कार्मिकों द्वारा अन्य कार्य का उल्लेख करते हुए परीक्षा कार्य हेतु उपस्थित नहीं दी जा रही है, इससे परीक्षा के सफल संचालन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके मध्यनजर उन्होंने वीक्षण कार्य और अन्य समस्त परीक्षा संबंधित ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों और उनके नियंत्रण अधिकारियों (प्राचार्य) को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा कार्य के लिए निर्देशित परीक्षा केंद्र पर नियुक्त कार्मिक की यथा समय उपस्थिति सुनिश्चित करें। अन्यथा परीक्षा कार्य के लिए उपस्थित नहीं होने को परीक्षा कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जाना मानकर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित नियंत्रण अधिकारी अथवा कार्मिक की होगी।

Comments

Popular posts from this blog

हिमालय परिवार का दल सिंधु महाकुंभ में भाग लेगा

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

राजस्थान पेंशनर् इंजीनियर्स सोसायटी के कार्यकारिणी का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न