क्षत्रिय सभा बीकानेर व क्षत्रिय समाज तिलकनगर ने किया अपनी बेटी डॉ ऐश्वर्या कंवर भव्य सम्मान


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति




प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml

क्षत्रिय सभा बीकानेर व क्षत्रिय समाज तिलकनगर ने किया अपनी बेटी डॉ ऐश्वर्या कंवर भव्य सम्मान

  33

khabaronmebikaner.blogspot.com/sitemap.xml
Khabaron Me Bikaner


क्षत्रिय सभा बीकानेर व क्षत्रिय समाज तिलकनगर ने किया अपनी बेटी डॉ ऐश्वर्या कंवर भव्य सम्मान

राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 , में राजस्थान में 6th रैंक और राज्य में महिला अभ्यर्थियों में टॉपर 

क्षत्रिय समाज की लाडली बेटी डॉ ऐश्वर्या कंवर भाटी को राजस्थान प्रशासनिक सेवा में छठी रैंक , और महिलाओं में टॉपर की भव्य उपलब्धि पर क्षत्रिय सभा ट्रस्ट बीकानेर संभाग एवम् क्षत्रिय समाज तिलकनगर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया।
इस भव्य आयोजन में क्षत्रिय सभा के संभाग अध्यक्ष करणप्रताप सिंह सिसोदिया, कर्नल हेम सिंह शेखावत, कर्नल मोहन सिंह धुपालिया के सान्निध्य में नारायण निकेतन भवन से शुरू होकर जी आर स्कूल, ब्लोसम स्कूल जयपुर रोड होते हुए डेयरी बूथ, बालाजी मंदिर, राठौड़ मार्केट, शेखावत मार्केट,रामदेव मंदिर, श्री करणी राजपूत भवन होते हुए *मोरखाना हाऊस* तिलकनगर में समापन किया गया। 
वाहन रैली में प्रो. बजरंग सिंह राठौड़, हनुमान सिंह शेखावत, यशवंत सिंह, स्वरूप सिंह टांट, जयपाल सिंह, राजपाल सिंह भाटी, नागेन्द्र सिंह टांई, भगवान सिंह राठौड़, जालूसिह, छेलू सिंह, आनन्द सिंह , गजेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह मोरखाना सहित बड़ी संख्या में दुपहिया व चोपहिया वाहन में लोग  शामिल हुए।
डॉ ऐश्वर्या भाटी व उनके पिता औंकार सिंह भाटी मोरखाना ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम संयोजक  नरेन्द्र सिंह आबड़सर ने रैली व आयोजन के सफल के लिए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच संचालन क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विमोचन : जब छाए मेरा जादू कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन jab chhaye mera jadoo