टीबी जांच : मढ़ में सावधानी के नाते 27 के हुए मौके पर ही डिजिटल एक्स-रे


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

टीबी जांच : मढ़ में सावधानी के नाते 27 के हुए मौके पर ही डिजिटल एक्स-रे

 

Khabaron Me Bikaner

टीबी जांच : मढ़ में सावधानी के नाते 27 के हुए मौके पर ही डिजिटल एक्स-रे

**टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मढ़ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल: 263 मरीजों की जांच, 27 संदिग्धों के हुए मौके पर ही डिजिटल एक्स-रे*

बीकानेर / कोलायत, 6 अप्रैल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रीकोलायत उपखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (HWC) मढ़ में सोमवार को विशेष टीबी जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. भरत ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने भारी उत्साह दिखाया, जहाँ कुल 263 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। डॉ. ओझा ने स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों में इस तरह के शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

*27 संदिग्धों की हुई स्क्रीनिंग और डिजिटल जांच:*
शिविर के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीबी के लक्षणों के आधार पर 27 संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनके चेस्ट एक्स-रे किए गए। इसके साथ ही शिविर में आए अन्य मरीजों की बीपी और शुगर की भी निःशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों, बचाव के उपायों और सरकार द्वारा मिलने वाले मुफ्त इलाज व पोषण सहायता (निक्षय पोषण योजना) के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

*टीम वर्क से सफल हुआ आयोजन:*
शिविर के सफल संपादन में रेडियोग्राफर गोपाल, सीएचओ गिरिराज सैनी, एएनएम सुशीला, आशा सहयोगिनी राधा, कांता और आशा देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई। ब्लॉक स्तर से एसटीएस लक्ष्मीकांत और एसटीएलएस राजेश रंगा द्वारा शिविर की मॉनिटरिंग और सुपरविजन किया गया। विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाएं। घर के नजदीक ही विशेषज्ञ जांच और उपचार की सुविधा मिलने से मढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा