Subscribe Us

test

बीकानेर शहर में शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह आबडसर की नियुक्ति


धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति


*Khabaron Me Bikaner*
प्रमुख खबर

✒️@Mohan Thanvi

बीकानेर शहर में शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह आबडसर की नियुक्ति
 

Khabaron Me Bikaner



28 मार्च 2026

बीकानेर शहर में शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह आबडसर की नियुक्ति

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा शिवबाड़ी मंडल के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह आबडसर की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि 
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के आधार पर दायित्व सौंपे जाते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह आबडसर लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र सिंह आबडसर के नेतृत्व में शिवबाड़ी मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संगठन विस्तार को मजबूती मिलेगी।
जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में मंडल स्तर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठित होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दें।

No comments:

Powered by Blogger.