धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*
*Khabaron Me Bikaner*
27 दिसंबर 2025 शनिवार
Khabaron Me Bikaner
✒️@Mohan Thanvi
हरे कृष्ण : संस्कृत भारती संस्था के विशेष शिविर में किया गया गीता वितरण
हरे कृष्ण : संस्कृत भारती संस्था के विशेष शिविर में किया गया गीता वितरण
दिनांक 27 दिसंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संस्था (इस्कॉन) बीकानेर द्वारा संस्कृत भारती संस्था के विशेष शिविर में गीता वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 80 विद्यार्थी तथा २० से अधिक शिक्षक उपस्थित थे। इस्कॉन बीकानेर के द्वारा इस शिविर में कुल 120 गीता का वितरण किया गया।
इसमें संस्कृत भारती संस्था राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक श्रीमान कमल किशोर जी भी उपस्थित थे।
इस्कॉन बीकानेर के केंद्र प्रभारी श्रीमान संकर्षण प्रिय प्रभुजी ने सभी को गीता का महात्म्य बताते हुए कहा कि शरीर की गंदगी तो हम साबुन, पानी आदि से साफ़ कर सकते है परंतु चित का मार्जन करने का सरल उपाय है गीता जी का अध्ययन। सभी के लिए गीता पढ़ना अनिवार्य है क्युकी यह भगवान श्री कृष्ण का प्रत्येक मनुष्य के लिए निजी संदेश है और विशेषतः संस्कृत के विद्यार्थियों के लिए तो गीता जी बहुत ही लाभकारी है।
इस्कॉन की ओर से इस कार्यक्रम में श्रीमान अशोक जी तथा श्रीमान महादेव जी भी उपस्थित थे।
संकर्षण प्रिय प्रभुजी ने सबको गीता पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने इस अमूल्य उपहार को बहुत ही आदर पूर्वक स्वीकार किया।



No comments: