क़ौम नागौरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसाइटी की मीटिंग में सामाजिक कार्यों पर चर्चा




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
27 दिसंबर 2025 शनिवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

क़ौम नागौरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसाइटी की मीटिंग में सामाजिक कार्यों पर चर्चा

 

Khabaron Me Bikaner


क़ौम नागौरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसाइटी की मीटिंग में सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई

वेलफ़ेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 18 जनवरी को आयोजित होगा

बीकानेर 27 दिसंबर, 2025
क़ौम नागौरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसाइटी की मीटिंग संजोग भवन में रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता क़ौम नागौरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून राठौड़ ने की। मीटिंग में नागोरी तेलियान बिरादरी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक कार्यों एवं बिरादरी के विकास पर विचार विमर्श किया गया।
     सोसाइटी के मीडिया प्रभारी सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि सोसाइटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए बिरादरी के शिक्षाविदों को आगामी मीटिंग में बुलवाकर उनसे शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। बिरादरी के अनेक सदस्यों को वरिष्ठ सदस्य एवं सदस्य के रूप में सोसाइटी में शामिल किया जाएगा। साथ ही बिरादरी की सदस्यता के नियमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
        राठौड़ ने बताया कि मीटिंग में वेलफ़ेयर सोसाइटी के नव नियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 18 जनवरी, 2026 रविवार को आयोजित किए जाने की बात तय की गई। शपथ ग्रहण समारोह का संयोजक सय्यद महमूद को बनाया गया। मीटिंग में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
     मीटिंग में हाजी मोहम्मद हारून राठौड़, हाजी हसन ख़िलजी, जनाब हमीद चौधरी, सय्यद क़ासिम बीकानेरी, सय्यद महमूद, सिकन्दर राठौड़, साबिर बाबूजी, एडवोकेट मक़बूल ख़ान, मोहम्मद इरशाद ग़ौरी, मोहम्मद अली ख़िलजी, अब्दुल क़य्यूम ग़ौरी, सैयद अख़्तर अली, मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद वसीम एवं रिज़वान खन्ना उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास