31 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 दिसंबर से




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
8 दिसंबर 2025 सोमवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi


 

Khabaron Me Bikaner


31 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 25 दिसंबर से
बीकानेर । आज मास्टर बच्ची क्लब कार्यालय में उपस्थित सदस्यों ने मीटिंग आयोजित कर आगामी 31 वा राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तारीख तय की ।
समिति अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि इस बार ये टूर्नामेंट 25 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा । क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि ये प्रतियोगिता 6 दिन तक चलेगी जिसमें 10 टीमों तक की भागीदारी होगी ।
क्लब के संरक्षक एन डी रंगा (उद्यमी, समाजसेवी) ने बताया कि यह राजस्थान की सबसे लंबी चलने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में से एक है । मीटिंग में उपस्थित शिवाजी आहूजा, देव किशन चांडक (समाजसेवी, उद्यमी), राम जी सोनी (समाजसेवी, उद्यमी), राजा सेवग(पूर्व पार्षद), नवल कल्ला, एडवोकेट अजय पुरोहित, अशोक छंगाणी, बुंदेला सिंह, श्याम चुरा, केशव पुरोहित, सरजू पुरोहित, त्रिभुवन ओझा, महावीर शर्मा, विनोद जागा, अभिषेक व्यास, आशीष किराडू आदि उपस्थित रहे ।
मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि इस बार फाइनल मैच दूधिया रोशनी में करवाने का प्रस्ताव भी रखा गया । भरत पुरोहित ने बताया कि इस बार प्रथम महिला राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट भी प्रस्तावित है । देवेंद्र पुरोहित ने सभी आए हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास