श्याम मंदिर बीकानेर में सर्दी के चलते आरती एवं दर्शन के समय में परिवर्तन




धर्म, साहित्य, खेलकूद और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*


*Khabaron Me Bikaner*
7 नवंबर 2025 शुक्रवार

Khabaron Me Bikaner


✒️@Mohan Thanvi

श्याम मंदिर बीकानेर में सर्दी के चलते आरती एवं दर्शन के समय में परिवर्तन 
 

Khabaron Me Bikaner


श्याम मंदिर बीकानेर में सर्दी के चलते आरती एवं दर्शन के समय में परिवर्तन 
🌸 “खाटू के श्याम सहारे, सब दुःख दूर हो जाएं।” 🌸 
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सर्दी का मौसम प्रारंभ होते ही मंदिर के दर्शन और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से आग्रह किया है कि नए समय का विशेष ध्यान रखें ताकि किसी को असुविधा न हो।

मंदिर के अध्यक्ष के के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब मंदिर प्रातः 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा सायं 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहेगा। यह परिवर्तन ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

उन्होंने बताया कि हर दिन की भांति मंदिर में मंगला आरती सुबह 5.30 बजे एवं संध्या आरती सांय 6.30 बजे नियमित रूप से निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। साथ ही श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन लाभ प्राप्त करें।

मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रसाद वितरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं।
कोषाध्यक्ष ओम जिंदल ने बताया कि भक्तों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था भी की गई है ताकि सर्दी के मौसम में कोई असुविधा न हो।

🌸 “खाटू के श्याम सहारे, सब दुःख दूर हो जाएं।” 🌸

Comments

Popular posts from this blog

मार्शल आर्ट बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जिले में 25 मई से प्रारंभ होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 जिला कलेक्टर निशांत जैन ने की समीक्षा बैठक

विधायक जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक व्यास