पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चंडीयज्ञ के बाद पांच सौ इक्यावन कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े अंतर्गत काली माता मंदिर में आयोजित हो रहा धार्मिक अनुष्ठान

 धर्म, साहित्य और संस्कृति

*Khabaron Me Bikaner*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े अंतर्गत काली माता मंदिर में आयोजित हो रहा धार्मिक अनुष्ठान




पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चंडीयज्ञ के बाद पांच सौ इक्यावन कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन

बीकानेर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस अवसर पर इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गहलोत द्वारा सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर परिसर में देश में अमन चैन, सुख-शांति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की और उनके दीर्घायु होने की कामना को लेकर पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है।



 रविवार को यज्ञ का सातवां दिन रहा। इस अवसर पर गोपाल गहलोत ने पांच सौ इक्यावन कन्याओं का प्रक्षालय कर, तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर, पूजन कर विधिपूर्वक उपहार दिया। इस अवसर पर 21 ब्राह्मणों द्वारा ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में मंडप पूजन,स्वस्ति पाठ, गणेश पूजन, नव ग्रह षोढष मात्री का पूजन, गौरी तिलक मंडल, सर्वतोभ्रद मण्डल पूजन सहित अनुष्ठान विधिपूर्वक करवाए जा रहे हैं। शाम को माता की भव्य आरती के पश्चात उपस्थित सैंकड़ों धर्मप्रेमी बंधुओं को प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि में भजनों की सरिता बही।


Comments

Popular posts from this blog

मसला तो है - नाला एक समस्याएं अनेक

इलेक्शन फुल इंफो - राजस्थान : नए परिसीमन के बाद 7,500 वार्डों की तुलना में संख्या बढ़कर 10,245 हो गई है दो चरणों में मतदान होगा 309 नगरीय निकायों में : 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा