महानवमी पर्व : मां मातेश्वरी आज सिद्धिदात्री रूप में पूजित हैं / दशहरा की अग्रिम मंगलकामनाएं / धर्म, साहित्य और संस्कृति *Khabaron Me Bikaner*
*Khabaron Me Bikaner*
1 अक्टूबर 2025 बुधवार
Khabaron Me Bikaner
✒️@Mohan Thanvi
राजस्थान : दशहरा मेला रच रहा इतिहास
विश्व का सबसे ऊंचा 221 फीट ऊंचा रावण
क्रेन की मदद से पुतले को खड़ा किया
इन बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड
राजस्थान : दशहरा मेला रच रहा इतिहास
विश्व का सबसे ऊंचा 221 फीट ऊंचा रावण
क्रेन की मदद से पुतले को खड़ा किया
इन बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड
लेकिन तेज बारिश की चेतावनी से हो रही आशंका !!
करीब चार महीने की मेहनत के बाद अंबाला के करीगर तेजेंद्र चौहान ने 221 फीट का रावण तैयार किया है। इसका वजन साढ़े 13 हजार किलो है। विश्व के सबसे ऊंचे रावण को बनाने में करीब 44 लाख रुपये की लागत आई है
कोटा. निसं। कोटा का 132वां राष्ट्रीय दशहरा मेला इस बार पूरे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। करीब चार महीने में कारीगरों ने विश्व का सबसे ऊंचा (221 फीट) रावण तैयार किया है। दशहरा मैदान में क्रेन की मदद से इस विशालकाय पुतले को खड़ा कर दिया गया है। इस रावण के पुतले को बनाने में 44 लाख रुपए की लागत आई है। रावण के इस पुतले को लेकर कोटा का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। अब तक दिल्ली के पास 210 फीट का रिकॉर्ड है, जबकि 2019 में चंडीगढ़ में 221 फीट का पुतला खड़ा नहीं हो सका था। कोटा का 221 फीट का यह रावण सफलतापूर्वक खड़ा होकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। दिल्ली से आई टीम ने रावण का मेजरमेंट किया। दशहरा मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया- दिल्ली से 4 अलग-अलग टीमें
बीते दिन आ गई थीं। इन टीमों में एशिया रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड के विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने पुतले की पूरी माप ली। अब यह आधिकारिक तौर पर वल्र्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। मेला अधिकारी अशोक कुमार त्यागी सहित तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी में दशहरा मैदान ग्राउंड पर भूमि पूजन किया गया। इस बार रावण के बड़े आकार को देखते हुए मेला प्रशासन ने दहन स्थल विजयश्री रंगमंच से बदलकर मैदान के पूर्वी हिस्से मजबूती के लिए 26X24 फीट का में बनाया है। यहां कच्ची जमीन पर आरसीसी फाउंडेशन बनाया गया है। इसमें आठ स्टील की जैक वाली रॉड लगाई गई।
सोशल मीडिया जागरण
दैनिक कंचन केसरी जयपुर
0 Comments